Cold and Cough: गले में दर्द के साथ नाक से आ रहा है पानी, इन घरेलू उपायों से दूर होगी आपकी परेशानी
Natural Treatment For Sore Throat:मार्च का महीना शुरु होने में अब सिर्फ कुछ दिन शेष हैं, ऐसे में मौसम धीरे-धीरे करवट लेना शुरू कर दिया है। बहुत से लोग अब रात में पंखा चलाकर सोना शुरु कर चुके हैं। इस बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होना बहुत आम बात है, जिससे बहुत लोग परेशान रहते हैं। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि जुकाम होने से पहले शरीर में कुछ ऐसे लक्षण दिखते हैं जिसे देखकर कुछ उपाय अपनाकर आप सर्दी-जुकाम से बच सकते हैं। बदलते मौसम में जब गले में चुभन के साथ नाक से पानी बहता है, तो सामान्यतौर पर यह सर्दी-जुकाम का संकेत होता है। जुकाम होने के लगभग 24 घंटे पहले से ही कुछ लक्षण दिखने लगते हैं, जैसे- गले में चुभन होना, नाक से पानी आना आदि। इन लक्षणों को देखकर अगर आप कुछ सावधानियां बरतते हैं तो आप खुद को सर्दी-जुकाम होने से बचा सकते हैं। ऐसी स्थिति में एलोपैथिक दवाओं के तुरंत सेवन से बेहतर है कि हम अपनी रसोई में मौजूद औषधीय गुणों से भरपूर मसालों और जड़ी-बूटियों का सहारा लें। भाप लेना और सही मात्रा में गुनगुना पानी का सेवन श्वसन तंत्र में जमा कफ को पतला कर बाहर निकालने में मदद करता है। आइए इस लेख में उन असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जो आपको बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत पहुंचा सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 16:45 IST
Cold and Cough: गले में दर्द के साथ नाक से आ रहा है पानी, इन घरेलू उपायों से दूर होगी आपकी परेशानी #HealthFitness #International #HomeRemediesForColdAndCough #NaturalTreatmentForSoreThroat #BenefitsOfGingerAndHoneyForFlu #SteamInhalationForNasalCongestion #AyurvedicKadhaForImmunity #HowToStopARunnyNoseFast #SaltWaterGargleBenefits #HerbalTeaForRespiratoryHealth #SubahSamachar
