CM Yogi Visit: काशी आ रहे मुख्यमंत्री योगी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
गुरु पूर्णिमा पर सीर गोवर्धन स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल होंगे। कार्यक्रम में संत रविदास मंदिर के प्रमुख हरजिंदर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, अनिल राजभर और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य व राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा भी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में 27 राज्यों से आए प्रतिनिधियों को सीर गोवर्धन की माटी से भरे कलश सौंपे जाएंगे। इसके बाद प्रतिनिधि इन कलशों को लेकर अपने-अपने राज्यों के लिए रवाना होंगे और संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाएंगे। बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविदास पार्क में अलग से झालर और लाइट की सजावट की गई है, यह पार्क 29 जुलाई की शाम 11 हजार दीपों से जगमगाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 09:07 IST
CM Yogi Visit: काशी आ रहे मुख्यमंत्री योगी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी #CityStates #Varanasi #UpNews #VaranasiNews #CmYogiAdityanath #SubahSamachar
