Jantar Mantar Protest: मेट्रो सेवा से लेकर इंटरनेट बंद होने तक, जानें CJP के प्रोटेस्ट से कहां क्या प्रभावित

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। अब दिल्ली मेट्रो ने अपने18 स्टेशनों को बंद कर दिया है। प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद डीएमआरसी ने आज शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर कोई इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इससे पहले बीती गुरुवार रात को दिल्ली मेट्रो ने 17 स्टेशनों पर आवाजाही को रोक दिया था। जो 24 जुलाई शुक्रवार की सुबह से लागू था। Service Update New Delhi metro station has been closed till further instructions. No interchange facility shall be available at this station. Any inconvenience is deeply regretted. — Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 24, 2026 1. लोक कल्याण मार्ग 2. राजीव चौक 3. पटेल चौक 4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग 5. बाराखंभा रोड 6. सुप्रीम कोर्ट 7. सेवा तीर्थ 8. जनपथ 9. मंडी हाउस 10. केन्द्रीय सचिवालय 11. आईटीओ 12. दिल्ली गेट 13. इंद्रप्रस्थ 14. खान मार्केट 15. जोर बाग 16. शिवाजी स्टेडियम 17. झंडेवालान 18. नई दिल्ली Service Update Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (24th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat. 1. Lok Kalyan Marg 2. Rajiv Chowk 3.… — Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026 इंटरनेट सेवाएं आज भी बंद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को भी बंद रखी गई हैं। राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 14:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jantar Mantar Protest: मेट्रो सेवा से लेकर इंटरनेट बंद होने तक, जानें CJP के प्रोटेस्ट से कहां क्या प्रभावित #CityStates #DelhiNcr #DelhiMetro #DelhiNews #JantarMantar #CjpProtest #SubahSamachar