CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; किया लाठीचार्ज
दिल्ली के जंतर-मंतर के टॉलस्टॉय मार्ग पर शनिवार दोपहर को एक बार फिर से प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव का माहौल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, इस पर हालात बिगड़ गए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और आरएएफ की टीम ने आंसू गैस के गोले छोड़े। जानकारी के अनुसार,राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शनिवार को अचानक भगदड़ मच गई। इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर अफरा-तफरी और गरमा-गर्मी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिली, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कई गोले दागे। इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिसकर्मियों पर पानी की बोतलें और पत्थर फेंककर विरोध जताया। प्रदर्शन स्थल पर लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों के बीच अचानक धक्का-मुक्की हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 13:55 IST
CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; किया लाठीचार्ज #CityStates #Delhi #CjpProtest #SubahSamachar
