Varanasi News: सीएचएस की नई प्रवेश बुलेटिन में 25% सीटें कम, 11वीं में 60 सीटें घटीं; नई छात्राओं की सीटें निल
पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक सीएचएस की नई प्रवेश बुलेटिन 2026 में करीब 25 फीसदी सीटों की कटौती कर दी गई है। पिछले बुलेटिन के मुकाबले इस बार नौवीं और 11वीं (कर्मचारी वार्ड की सीटों सहित) में 125 सीटें कम कर दी गई हैं। वहीं, सीएचएस में नौवीं कक्षा में नई छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। बुलेटिन में उनकी सीटें निल रखी गई हैं। हालांकि, कक्षा आठ में पहले से 120 छात्राएं पढ़ाई कर रहीं हैं। अब इससे ज्यादा सीटें नौवीं में नहीं रखी जा सकती हैं। नौवीं में भी लड़कों को अब 100 के बजाय सिर्फ 76 पर ही प्रवेश मिलेगा। बीएचयू ऑनलाइन पोर्टल पर जारी प्रवेश बुलेटिन में सेंट्रल हिंदू बॉयज और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में नए प्रवेश के लिए अलग-अलग सीटों का विवरण जारी किया गया है। 2025 में 320 सहित 370 सीटों (कर्मचारी वार्ड सहित) पर बुलेटिन जारी हुई थी मगर इस बार 245 नई सीटों पर प्रवेश होगा। नई बुलेटिन के अनुसार सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में नौवीं कक्षा में कुल 30 सीटों और सेंट्रल हिंदू बॉयज में 24 सीटों की कटौती कर दी गई है। पिछली बुलेटिन में नौवीं और 11वीं को मिलाकर 133 सीटें जारी की गई थीं। मगर इस बार 72 कम कर सिर्फ 61 सीटें ही बुलेटिन में आई हैं। गर्ल्स स्कूल में पिछले बुलेटिन से 11वीं कक्षा की भी 42 सीटें कम की गई हैं। सबसे ज्यादा आर्ट्स में 30, कॉमर्स में पांच, गणित में चार और बायोलॉजी में तीन सीटें कम जारी की गई हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 09:36 IST
Varanasi News: सीएचएस की नई प्रवेश बुलेटिन में 25% सीटें कम, 11वीं में 60 सीटें घटीं; नई छात्राओं की सीटें निल #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #ChsVaranasiAdmission #VaranasiLatestNews #SubahSamachar
