अपहरण के बाद मासूम का कत्ल: 25 लाख का कर्ज, फिरौती और मर्डर, बोरे में भर बेसमेंट में छिपाया; कातिल का कबूलनामा

गोरखपुर के वैभव हत्याकांड में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सर्वेश भट्ट ने 25 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए पड़ोस में रहने वाले सराफा कारोबारी के बेटे वैभव के अपहरण और फिरौती की साजिश रची थी। बच्चे की पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और शव को अपने ही घर के बेसमेंट में छिपा दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सर्वेश ने एबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कॉरपोरेशन) से 25 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसकी प्रतिमाह 28,700 रुपये की किस्त जमा करनी थी। किस्त जमा नहीं होने पर उसके पिता हरिनारायण अक्सर उसे ताने देते थे। इसी आर्थिक दबाव के चलते उसने वैभव के अपहरण की साजिश रची।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 10:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अपहरण के बाद मासूम का कत्ल: 25 लाख का कर्ज, फिरौती और मर्डर, बोरे में भर बेसमेंट में छिपाया; कातिल का कबूलनामा #CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurMurder #KidnappingAndMurder #SubahSamachar