Chandipura virus: गुजरात के बाद अब राजस्थान में चांदीपुरा वायरस की दस्तक, बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा

मानसून के दिनों में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बारिश और मौसम में बढ़ी नमी, मच्छरों और कई अन्य कीट-पतंगों को बढ़ा देती है, जिनसे संक्रामक बीमारियों का जोखिम हो सकता है। जून-जुलाई के महीने में गुजरात में चांदीपुरा वायरस के प्रकोप देखा गया। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने 12 जुलाई तक तीन बच्चों की मौत के बारे में जानकारी दी थी। गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी चांदीपुरा वायरस दस्तक दे रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां दो बच्चों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चांदीपुरा से बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है, गंभीर स्थितियों में ये मस्तिष्क में सूजन (एन्सेफलाइटिस) का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रभावित क्षेत्रों में सभी लोगों को इस संक्रमण को लेकर सावधानी बरतते रहने की सलाह दी है। आइए जान लेते हैं कि चांदीपुरा वायरस कितना खतरनाक हो सकता है और इससे बचाव के क्या उपाय किए जाने चाहिए

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 17:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandipura virus: गुजरात के बाद अब राजस्थान में चांदीपुरा वायरस की दस्तक, बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा #HealthFitness #National #ChandipuraVirusNews #ChandipuraVirus #SandflyVirus #चांदीपुरावायरसकेखतरे #ChandipuraOutbreak #चांदीपुरावायरस #राजस्थानचांदीपुरावायरस #SubahSamachar