Chamoli News: दिल्ली मैराथन में चमोली की भागीरथी ने जीता रजत पदक
- 42 किमी दौड़ दो घंटे 43 मिनट में की पूरी कर चमोली का नाम किया रोशनगोपेश्वर। दिल्ली मैराथन के 11वें संस्करण में चमोली की धावक फ्लाइंग गर्ल से प्रसिद्ध भागीरथी बिष्ट ने शानदार प्रदर्श करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। भागीरथी ने 42 किमी की इस दौड़ को दो घंटे 43 मिनट मूरा कर द्वितीय स्थान हासिल किया। चमोली के वाण गांव निवासी 24 वर्षीय भागीरथी बिष्ट ने रविवार को दिल्ली में आयोजित मैराथन में प्रतिभाग किया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी मौजूद थे। भागीरथी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर उत्तराखंड और चमोली जिले का नाम देश में रोशन किया। भागीरथी के कोच व अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा ने बताया कि कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद भागीरथी ने अपनी रणनीति पर कायम रहते हुए दौड़ पूरी की। उन्होंने बताया कि वह ईरान में आयोजित अंरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में प्रतिभाग कर चुकी हैं, देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। भागीरथी वर्तमान में पौड़ी के रांसी स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं। उनका लक्ष्य ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 19:00 IST
Chamoli News: दिल्ली मैराथन में चमोली की भागीरथी ने जीता रजत पदक #Chamoli'sBhagirathiWinsSilverMedalInDelhiMarathon #SubahSamachar
