हेल्थ अलर्ट: कई दिनों से नहीं रुक रही खांसी? जान लें कब ये हो सकती है गंभीर बीमारी की वजह

हृदय रोगों का खतरा दुनियाभर में बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के अलावा शारीरिक गतिविधियों की कमी इसका सबसे बड़ा कारण है। आमतौर पर लोग सीने में दर्द, सांस फूलने और धड़कन तेज होने को दिल की बीमारी के लक्षण मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लंबे समय तक बनी रहने वाली खांसी भी कभी-कभी हृदय की समस्याओं का संकेत हो सकती है खासकर जब खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी या सीने में भारीपन महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार बनी रहने वाली खांसी को आमतौर पर टीबी या फिर फेफड़ों की अन्य बीमारियों का संकेत माना जाता है पर कई बार खांसी बने रहने का कारण हार्ट हेल्थ में गड़बड़ी भी हो सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लंबे समय तक रहने वाली खांसी को नजरअंदाज न करने की सलाह देते हैं। आइए जानते कि खांसी और हार्ट हेल्थ का क्या कनेक्शन है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 21:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हेल्थ अलर्ट: कई दिनों से नहीं रुक रही खांसी? जान लें कब ये हो सकती है गंभीर बीमारी की वजह #HealthFitness #National #PersistentCoughCauses #NightCoughCauses #HeartDisease #PulmonaryCongestion #लगातारखांसी #दिलकीबीमारी #हार्टडिजीजकेलक्षण #हृदयरोग #SubahSamachar