BSNL: कंपनी ने पेश किया 30 दिन की वैलिडिटी वाला शानदार प्लान, रोज 2.5GB डेटा और कॉलिंग भी फ्री; जानें डिटेल

BSNL 225 Plan Details: बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए नया बजट फ्रेंडली प्रीपेड प्लान लेकर आई है। कंपनी के 225 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है, जिससे कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहने वाले यूजर्स को बड़ा फायदा मिल सकता है। Affordable 4G Plans: रोजाना कितना पड़ेगा खर्च अगर पूरे प्लान का हिसाब देखें तो यूजर को प्रतिदिन करीब सिर्फ 7.5 रुपये खर्च करने होंगे। ऐसे में यह प्लान ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले छात्रों, वर्क फ्रॉम होम यूजर्स और वीडियो स्ट्रीमिंग करने वालों के लिए उपयोगी माना जा रहा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह कंपनी की फेयर यूजेस पॉलिसी (FUP) के अनुसार लागू किया गया है, इसमें अगर रोजाना मिलने वाला 2.5GB डेटा खत्म हो गया तो, इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। क्या कोई सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा जान लीजिए कि इस प्लान में किसी तरह का ओटीटी सब्सक्रिप्शन या एंटरटेनमेंट बेनिफिट शामिल नहीं है। कंपनी ने इसे केवल कॉलिंग, SMS और इंटरनेट यूज पर फोकस रखते हुए तैयार किया है। ये भी पढ़ें:गूगल के 20 वर्ष पूरा हाेने पर दिलचस्प खुलासा:सबसे ज्यादा अनुवाद हुआ यह शब्द; जिसका मतलब बच्चे-बच्चे को है पता, जानें नाम कंपनी का क्या कहना है BSNL ने कहा है कि यूजर एक्सपीरियंस संबंधित इलाके में नेटवर्क और 4G उपलब्धता पर निर्भर करेगा। कंपनी फिलहाल देशभर में अपने 4G नेटवर्क को तेजी से विस्तार दे रही है। कैसे करें रिचार्ज अगर आप भी इस प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप बीएसएनएल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रिचार्च कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के मोबाइल एप और अन्य ऑनलाइन रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी यह प्लान एक्टिवेट कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 18:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BSNL: कंपनी ने पेश किया 30 दिन की वैलिडिटी वाला शानदार प्लान, रोज 2.5GB डेटा और कॉलिंग भी फ्री; जानें डिटेल #TechDiary #National #UttarPradesh #SubahSamachar