भाई-बहन की माैत का मामला: हैदराबाद से परिजन पहुंचे काशी, आज शव का होगा पोस्टमार्टम; कमरे में मिली थी लाश

Varanasi News:सिगरा थाना के परेडकोठी के होटल सिटी इन में मंगलवार दोपहर आत्महत्या करने वाले हैदराबाद निवासी भाई बहन के दो परिजन बृहस्पतिवार को काशी पहुंचे। शनिवार को पुलिस उनकी शिनाख्त कराएगी। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सिगरा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों के परिवार से दो लोग आए हैं। बाकी की प्रक्रिया शनिवार को होगी। होटल के कमरा नंबर 2005 में ठहरे हैदराबाद निवासी भाई-बहन गणेश गौड गुनालापल्ली (46) और उनकी बहन लक्ष्मी गुनालापल्ली (38) ने मंगलवार दोपहर को आत्महत्या कर ली थी। यह भी पढ़ें:UP: सॉरी, फॉरगिव अस लिखकर भाई-बहन ने चेकआउट से पहले दी जान, बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने आए थे काशी दोनों आठ फरवरी से होटल में ठहरे थे। मंगलवार दोपहर चेकआउट के समय कॉल रिसीव न होने पर होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा खोलने पर दोनों होटल के कमरे में फर्श पर मृत मिले थे। कमरे में आधार कार्ड, पैन कार्ड, 6.61 लाख नकद और दवाइयां मिली थीं। एक बहन का मृत्यु प्रमाण पत्र मिला था। एक कागज पर सॉरी, फॉरगिव अस लिखा मिला था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 00:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाई-बहन की माैत का मामला: हैदराबाद से परिजन पहुंचे काशी, आज शव का होगा पोस्टमार्टम; कमरे में मिली थी लाश #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar