PM Modi: 'भारत की अध्यक्षता में BRICS बनाएगा समावेशी विश्व व्यवस्था', पीएम बोले- ग्लोबल साउथ को मिलेगा नया मंच

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों का समूह बहुपक्षवाद को मजबूत करने, सतत विकास को बढ़ावा देने और अधिक समावेशी विश्व व्यवस्था बनाने की दिशा में मिलकर काम करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रिक्स आज उभरती अर्थव्यवस्थाओं के सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है और यह ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को आवाज देने का कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स संगठन आर्थिक मजबूती बढ़ाने, वैश्विक सहयोग को मजबूत करने और संतुलित विश्व व्यवस्था तैयार करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाएगा। ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर जोर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में विकासशील देशों की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से रखने की आवश्यकता है। ब्रिक्स इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में बहुपक्षवाद यानी मल्टीलेटरलिज्म को मजबूत करना समय की जरूरत है। भारत चाहता है कि सभी देशों को समान अवसर मिले और वैश्विक संस्थाओं में संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिले पीएम मोदी ब्रिक्सबैठक के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि भारत हमेशा संवाद और कूटनीति के जरिए विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है। बैठक के दौरान लावरोव ने भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की जानकारी भी दी। यह प्रगति दिसंबर 2025 में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद हुई पहलों से जुड़ी बताई गई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने रूस के साथ विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। नई दिल्ली में शुरू हुई BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक दो दिवसीय ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में शुरू हुई। भारत इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर कर रहे हैं। इस उच्चस्तरीय बैठक में BRICS सदस्य देशों के विदेश मंत्री और कई साझेदार देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में आर्थिक सहयोग, वैश्विक सुरक्षा, व्यापार, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और विकासशील देशों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 17:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




PM Modi: 'भारत की अध्यक्षता में BRICS बनाएगा समावेशी विश्व व्यवस्था', पीएम बोले- ग्लोबल साउथ को मिलेगा नया मंच #IndiaNews #National #PmModi #SubahSamachar