एक्सप्लेनर: बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड क्यों, हर हमले के बाद क्यों चर्चा में आता है 28 साल पुराना केस?

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ऑडियो में सलमान खान के साथ काम करने वालों को धमकी दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है ताजा मामला कौन है लॉरेंस बिश्नोई कैसे बना वह गैंगस्टर सलमान खान के साथ उसका विवाद कहां से शुरू हुआ उसके बाद कौन-कौन निशाने पर आए टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग का पूरा मामला क्या है बीते रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाया। इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक राहगीर के घायल होने की खबर सामने आई। फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो सामने आया, जिसमें अनिल पंडित और हरमन संधू नाम के लोगों ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। इसी क्लिप में सलमान खान को भी धमकी देते हुए लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा गया। कथित संदेश में यह भी कहा गया कि सलमान खान के साथ काम करने वालों को निशाना बनाया जा सकता है। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की। 19 अक्तूबर को मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर राजस्थान पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को ट्रेन से हिरासत में लिया। कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग की योजना किसने बनाई, हमलावरों को किसने निर्देश दिए और सोशल मीडिया पर किए गए दावे का घटना से क्या संबंध है। पुलिस ने अभी तक कथित ऑडियो की प्रामाणिकता और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 11:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड क्यों, हर हमले के बाद क्यों चर्चा में आता है 28 साल पुराना केस? #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #LawrenceBishnoiGang #SalmanKhan #BlackbuckCase #BishnoiCommunity #BollywoodThreats #TigerShroffFiring #BabaSiddiqueMurder #SubahSamachar