Rohtak News: लाखनमाजरा के पास नहर में मिला पानीपत के युवक का शव

रोहतक। लाखनमाजरा के पास भिवानी ब्रांच में शुक्रवार रात को पानीपत जिले के गांव डमियाना के युवक अभिषेक (29) का शव मिला है। अभिषेक घर से 29 जुलाई से लापता थे। शनिवार को पानीपत पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गई। पानीपत के मतलौडा थाने के एएसआई अमित ने बताया कि अभिषेक ऑनलाइन ट्रेडिंग का कार्य करता था। 29 जुलाई को घर से बाइक पर निकला था। इसके बाद लापता हो गया। जांच के दौरान उनकी बाइक व मोबाइल फोन मतलौडा पुलिस चौकी के नजदीक भिवानी ब्रांच के किनारे पर मिली। तभी से पुलिस नहर में अभिषेक को तलाश कर रही थी। छानबीन करते हुए पुलिस शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे लाखनमाजरा के नजदीक भिवानी ब्रांच नहर पर पहुंची जहां अभिषेक का शव मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया। डॉक्टरों के दो सदस्यीय पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। अब विसरा जांच के पता लग सकेगा कि अभिषेक की मौत डूबने से हुई है या उसकी हत्या की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: लाखनमाजरा के पास नहर में मिला पानीपत के युवक का शव #BodyOfPanipatYouthFoundInCanalNearLakhanmajra #SubahSamachar