Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन रोड पर डिवाइडर के पास मिला युवक का शव

यमुनानगर। रेलवे स्टेशन रोड पर गोलचा होटल के सामने डिवाइडर के पास सोमवार को एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक के चेहरे से खून निकल रहा था और पास में एक बाइक खड़ी मिली, जिससे प्रारंभिक तौर पर सड़क हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।मौके से मिली बाइक की जांच करने पर पता चला कि वाहन कैंप निवासी विजय के नाम पर रजिस्टर्ड है। पूछताछ में विजय ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक वर्ष 2013 में पुराना हमीदा निवासी साहिल को बेच दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि साहिल पिछले तीन वर्षों से किसी मामले में जेल में बंद है। पुलिस अब मृतक की पहचान करने में जुटी है। जांच अधिकारी यूसुफ अली ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला बाइक फिसलने के बाद पेड़ से टकराने का प्रतीत हो रहा है, जिससे युवक की मौत हुई होगी। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 01:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन रोड पर डिवाइडर के पास मिला युवक का शव #BodyOfAYoungManFoundNearTheDividerOnRailwayStationRoad. #SubahSamachar