Board Exam: गोपनीयता व सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, खुले में केंद्रों पर गईं कॉपियां; तैयारियां तेज

UP Board: बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सोमवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की कॉपियां ले जाई गईं। इसमें बड़ी लापरवाही देखने को मिली। उत्तर पुस्तिकाएं खुले में रिक्शे और बाइक के जरिये ले जाती देखी गईं, जो बोर्ड की ओर से तय सुरक्षा मानकों के बिल्कुल विपरीत है। तीन दिन में 117 केंद्रों पर कॉपियां लाई जाएंगी। सोमवार को अमर उजाला की पड़ताल में केंद्र व्यवस्थापकों की बड़ी लापरवाही सामने आई। कोई बाइक से कोई ऑटो से तो कोई ई-रिक्शे पर कॉपियां ले जाते दिखा। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज को जिले का कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं से कॉपियां और पेपर सभी केंद्रों पर भेजे जाएंगे। इस क्रम में सभी केंद्रों पर सोमवार से कॉपियां भेजी गईं। इसके बावजूद कई केंद्रों पर कॉपियां बिना किसी सुरक्षा घेरे के आम रास्तों से ले जाई गईं। खुले में ले जाई गईं कॉपियों से न केवल गोपनीयता भंग होने का खतरा है, बल्कि उनके बदलने, क्षतिग्रस्त होने या छेड़छाड़ की आशंका भी बनी रहती है। यदि किसी भी स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं के साथ गड़बड़ी होती है, तो इसका सीधा असर छात्रों के अंकों और भविष्य पर पड़ेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 00:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Board Exam: गोपनीयता व सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, खुले में केंद्रों पर गईं कॉपियां; तैयारियां तेज #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar