Bihar: बिहार के किन जिलों में आज बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना का कैसा रहेगा मौसम, कहां परेशान करेगी गर्मी?

बिहार के कई जिलों बुधवार कोगरज-चमक, तेज हवा और बारिश के आसार हैं। उत्तर और पूर्वी बिहार के 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मध्य बिहार के कुछ जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। पटना समेत किन जिलों में कहां बारिश का यलो अलर्ट वहीं पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर और बक्सर जिलों में बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं। इन जिलों में लोगों को गर्मी परेशान करेगी। PM Modi :बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को लिखी लंबी चिट्ठी; 1934 के किस बंटवारे की चर्चा की इन छह जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट बुधवार सुबह मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा किपूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों के कई प्रखंडों में अगले दो से तीन घंटों के दौरान मध्यम दर्जे की गरज-तड़क, वज्रपात और बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा किसानों को खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी है। विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 10:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: बिहार के किन जिलों में आज बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना का कैसा रहेगा मौसम, कहां परेशान करेगी गर्मी? #CityStates #Bihar #Patna #BiharNews #PatnaNews #PatnaNewsUpdates #BiharWeatherNews #LocalNews #RainInBihar #LocalNewsUpdates #WeatherForecast #WeatherForecastNews #SubahSamachar