BHU: कुलपति बोले- वैश्विक सम्मेलन के विमर्शों को रिसर्च पेपरों और डिजिटल सामग्री में सुरक्षित रखें

BHU: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 'भारतीय ज्ञान प्रणाली : विभिन्न आयाम' विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वान भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध पहलुओं पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने सम्मेलन में होने वाले विमर्शों को केवल चर्चा तक सीमित न रखने, बल्कि उन्हें पुस्तकों, शोध पत्रों और डिजिटल सामग्री के रूप में संरक्षित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास भविष्य के शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे और ज्ञान के संरक्षण व प्रसार में मदद करेंगे। कुलपति ने शोधार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे महत्वपूर्ण और प्रासंगिक शोध प्रश्नों को सामने लाएं। साथ ही, उन्होंने बीएचयू की विश्वविद्यालय की मूल अवधारणा को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक ज्ञान में भारत की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विश्वभर की प्रतिभाओं को बीएचयू से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विविधता का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारों भाषाओं और परंपराओं के बावजूद देश की एकता और मजबूती का आधार भारतीय ज्ञान परंपरा ही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 19, 2026, 23:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BHU: कुलपति बोले- वैश्विक सम्मेलन के विमर्शों को रिसर्च पेपरों और डिजिटल सामग्री में सुरक्षित रखें #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar