BHU: ट्रॉमा सेंटर में होगी रोबोटिक सर्जरी, इस तरह की सुविधा वाला पहला संस्थान; नी सर्जिकल सिस्टम भी लगा
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में अब मरीजों के घुटने की रोबोटिक सर्जरी की जा सकेगी। इसके लिए नॉन-सीटी आधारित रोबोटिक एसिस्टेड नी सर्जिकल सिस्टम की शुरुआत हो रही है। इस तरह की सुविधा को शुरू करने के बाद ट्रॉमा सेंटर सरकारी क्षेत्र का पहला चिकित्सकीय संस्थान बन गया है। सोमवार को बीएचयू कुलपति, मंडलायुक्त समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इसका विधिवत शुभारंभ होगा। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी के अलावा चोट लगने सहित अन्य घटनाओं में घायल अधिकांश मरीजों को रेफर किया जाता है। मरीजों को सर्जरी में पहले से अधिक सहूलियत मिल सके, इसके लिए यहां रोबोटिक सर्जरी शुरू हो रही है। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह का कहना है कि आईएमएस बीएचयू में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत सरकारी क्षेत्र में ट्रॉमा ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी उपलब्धि है। इस उपलब्धि के साथ ही ट्रॉमा सेंटर देश का पहला सरकारी चिकित्सा संस्थान बन गया है, जहां नॉन-सीटी आधारित एसिस्टेड नी सर्जिकल सिस्टम को स्थापित किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 00:29 IST
BHU: ट्रॉमा सेंटर में होगी रोबोटिक सर्जरी, इस तरह की सुविधा वाला पहला संस्थान; नी सर्जिकल सिस्टम भी लगा #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
