Exclusive: पाकिस्तान-बांग्लादेश के साथ छपे बीएचयू प्रोफेसर के दो रिसर्च पेपर जर्नल से बाहर, शोध पर उठे सवाल

पाकिस्तान और बांग्लादेश के वैज्ञानिकों के साथ बीएचयू के प्रोफेसर के दो रिसर्च पेपर अंतरराष्ट्रीय जर्नल से बाहर कर दिए गए हैं। दवाओं पर हुए एक रिसर्च में तो पाक अधिकृत कश्मीर सहित पाकिस्तान के कुल पांच शोध संस्थान शामिल हैं। यूरोप में चेक गणराज्य के चार, भारत और बांग्लादेश के दो-दो संस्थान हैं। दूसरे रिसर्च में भारत सहित सऊदी अरब और मलयेशिया के भी रिसर्च इंस्टीट्यूट हैं। शोध का डेटा रिट्रैक्शन डेटाबेस पर जारी किया गया है। इनमें बाहर किए गए रिसर्च और उसके वैज्ञानिकों के नाम भी हैं। इस तरह का संयुक्त रिसर्च करने वाले बीएचयू के शिक्षक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक रडार पर हैं। दरअसल इन्होंने दो ही साल में 100 से ज्यादा शोध पत्र देकर बीएचयू के एकेडमिक जगत को चौंका दिया था। 2022 और 2023 में हुए रिसर्च के चलते ये पूरे विश्वविद्यालय की नजर में आ गए थे। इसी दौरान पाकिस्तान सहित अन्य देशों के साथ किए गए शोध भी सामने आ गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Exclusive: पाकिस्तान-बांग्लादेश के साथ छपे बीएचयू प्रोफेसर के दो रिसर्च पेपर जर्नल से बाहर, शोध पर उठे सवाल #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #SubahSamachar