बीएचयू: भारत टास्क फोर्स...एआई आधारित अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा, नवाचार को गति देने की पहल; जानें खास
बीएचयू में स्वास्थ्य, कृषि, प्रौद्योगिकी, पर्यावरणीय स्थिरता सहित प्रमुख क्षेत्रों में अंतर्विषयी, एआई-सक्षम अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत-टास्क फोर्स (बीएचयू होलिस्टिक एआई-ड्रिवन रिसर्च फॉर एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड हेल्थ टास्क फोर्स) का गठन किया गया है। अंतर्विषयी अनुसंधान के माध्यम से स्वदेशी एआई नवाचार को गति देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यह टास्क फोर्स विश्वविद्यालय को स्वदेशी, नैतिक तथा साक्ष्य-आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता समाधानों के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य करेगी। टास्क फोर्स का एक प्रमुख दायित्व एकीकृत एआई प्रोटोकॉल का विकास है। इसके अंतर्गत आधुनिक तकनीकों को पारंपरिक प्रणालीगत सिद्धांतों के साथ समेकित किया जाएगा, जिसमें आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संकेतकों को जीनोमिक आंकड़ों के साथ जोड़ने पर भी कार्य किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 23:13 IST
बीएचयू: भारत टास्क फोर्स...एआई आधारित अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा, नवाचार को गति देने की पहल; जानें खास #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
