बीएचयू: एमडी-एमएस और एमडीएस की 175 सीटों पर प्रवेश के लिए 14 दस्तावेज जरूरी, जानें खास जानकारी

नीट पीजी काउंसिलिंग के तहत एमडी, एमएस और डीएनएस कोर्स में प्रवेश के लिए बीएचयू ने 14 से ज्यादा जरूरी दस्तावेज की सूची जारी कर दी है। ये दस्तावेज हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के सर्टिफिकेट और पहचान पत्र को छोड़कर मांगे गए हैं। तीसरे राउंड का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब महीने के अंदर काउंसिलिंग कराकर जॉइनिंग दी जाएगी। आईएमएस बीएचयू में करीब 175 पीजी सीटों पर प्रवेश होना है। आईएमएस बीएचयू के मेडिसिन संकाय की ओर से जारी पत्र में मेडिकल काउंसिल कमेटी के नियमों का हवाला देते हुए जरूरी दस्तावेज को दाखिले के दौरान साथ में लाने को कहा गया है। इसमें बताया गया है कि एमसीसी का अलॉटमेंट लेटर, एनबीई का एडमिट कार्ड और रिजल्ट, रैंक लेटर, एमबीबीएस पहले, दूसरे और तीसरे साल की परीक्षाओं की मार्कशीट, एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट और एमबीबीएस सर्टिफिकेट, एमसीआई और एनएमसी द्वारा जारी स्थायी और अस्थायी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट, इंटर्नशिप प्रमाण पत्र या संस्थान या कॉलेज के प्रमुख द्वारा जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। वहीं, इंटर्नशिप की शुरुआत 31 मार्च तक पूरी हो जाए। जबकि अंतिम तिथि 31 जुलाई तक इंटर्नशिप की अंतिम तिथि तय की गई है। बीएचयू में सबसे ज्यादा 31 सीटें एनेस्थिसिया विभाग में हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 23:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बीएचयू: एमडी-एमएस और एमडीएस की 175 सीटों पर प्रवेश के लिए 14 दस्तावेज जरूरी, जानें खास जानकारी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar