गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान: बरनाला पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2.0, छापामारी कर 75 संदिग्ध हिरासत में लिए
पंजाब सरकार और डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत राज्य में गैंगस्टरिज्म पर नकेल कसने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार से ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू किया गया है। इस विशेष अभियान वॉर ऑन गैंगस्टर्स के तहत बरनाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बरनाला पुलिस ने 8 और 9 तारीख की दरमियानी रात को ऑपरेशन प्रहार-2.0 के तहत सर्च और रेड ऑपरेशन चलाया। एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि इस अभियान के दौरान 27 रेड पार्टियों का गठन कर अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों, कुख्यात गैंगस्टरों और उनके साथियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। ऑपरेशन में 02 एसपी रैंक, 08 डीएसपी रैंक के अधिकारी, 11 एसएचओ सहित करीब 350 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।इस सघन कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 75 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकि कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 35 लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2.0 का मुख्य उद्देश्य पंजाब से गैंग कल्चर का पूरी तरह खात्मा करना और अपराधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के निर्देशों के अनुसार बरनाला जिला पुलिस भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियानों के माध्यम से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 17:20 IST
गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान: बरनाला पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2.0, छापामारी कर 75 संदिग्ध हिरासत में लिए #CityStates #Chandigarh-punjab #Barnala #Police #OperationPraha #SubahSamachar
