Meerut News: ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग पर ब्लोच समाज का सर्वेक्षण
सरधना। कुलंजन गांव में जय हिंद सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रयासों से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश की एक टीम ने ब्लोच जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किए जाने संबंधी सर्वेक्षण किया। आयोग के निर्देश पर पहुंचे शोध दल में शोध अधिकारी कृष्ण कुमार, अपर शोध अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह और अपर शोध अधिकारी राधे कृष्ण शामिल रहे। टीम ने गांव का भ्रमण कर ब्लोच समाज के लोगों से उनकी सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति से संबंधित जानकारी प्राप्त की। सर्वेक्षण के दौरान हाजी एहतेशाम खान, शादाब खान, अब्बास खान, नवाब मियां, तंसिफ खान, आसिम खान, मौसम खान, सलमान खान, हाफिज जिया उल हक, सैय्यद खान, फैसल खान सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया। इस अवसर पर जय हिंद सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुशाम खान ने शोध दल का स्वागत किया और सर्वेक्षण में सहयोग करने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:31 IST
Meerut News: ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग पर ब्लोच समाज का सर्वेक्षण #BalochCommunitySurveyOnDemandForInclusionInOBCList #SubahSamachar
