Aligarh News: उल्लास के साथ मनाया वैशाखी का त्योहार

सिख समाज ने वैशाखी का त्योहार और खालसा पंथ का जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया। पंजाबी क्वार्टर स्थित गुरुद्वारा शहीद धन-धन बाबा दीप सिंह जी में शबद-कीर्तन हुआ।इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह टुटेजा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने 13 अप्रैल 1699 आनंदपुर साहिब में खालसा की स्थापना की थी। गुरुजी ने देश, धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए पांच शीश मांगे। रात में गुरुद्वारा पंजाबी क्वार्टर में दीपमालिका सजाई गई। यहां जत्थेदार सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार हरदीप सिंह जुनेजा, सरदार तेजपाल सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार गुरदर्शन सिंह आदि थे। शहर के रामघाट रोड स्थित 104 बटालियन द्रुत कार्य बल (आरएएफ) कैंप परिसर स्थित गुरुद्वारा में वैशाखी पूरे विधि- विधान से मनाई गई। शबद-कीर्तन, पाठ व अरदास के पश्चात प्रसाद वितरण व लंगर का आयोजन किया गया। संचालन जत्थेदार भूपेंद्र सिंह ने किया। मौके पर डीआईजी सीआरपीएफ भूपेंद्र कुमार, कमांडेंट राजीव पटेल, डिप्टी कमांडेंट आलोक रंजन, हरदीप सिंह जुनेजा, सिदक सिंह बागां, जगदीप सिंह जुनेजा, सरबजीत सिंह जुनेजा, अभय सिंह, सरबजीत सिंह आदि थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 02:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: उल्लास के साथ मनाया वैशाखी का त्योहार #AligarhNews #BaisakhiFestival #SubahSamachar