चाकू से चीर दिया दिल: 'मैं चिल्लाता रहा, वो भाई को मारते रहे', सागर ने सुनाई 11वीं के छात्र की हत्या की कहानी
बागपत जिले के बिनौली के तितरौदा में बड़ावद के 11वीं कक्षा के छात्र अमृत शर्मा की हत्या के बाद बृहस्पतिवार देर रात उसकी मां बबली और बहन गुड्डन दुबई से दिल्ली पहुंचीं। शुक्रवार की सुबह अमृत का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अमृत के भाई सागर ने बताया कि घटना में तितरौदा गांव के अन्य लोग भी शामिल रहे, जिन्होंने उन्हें पकड़ लिया और उसके भाई अमृत को घेरकर चाकू मारा। किसी तरह वह अपने भाई के ऊपर लेटा तो उस पर भी लाठियां बरसाई गई। बड़ावद गांव निवासी सागर शर्मा ने बताया कि तितरौदा गांव में जिस समय घटना हुई, उस समय काफी भीड़ थी। हमलावर पक्ष के लोगों ने उनकी बाइक की चाबी निकालकर अपने पास रख ली और कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जबकि कुछ युवकों की भीड़ ने उसके भाई अमृत को घेरकर बीच में गिरा लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 11:03 IST
चाकू से चीर दिया दिल: 'मैं चिल्लाता रहा, वो भाई को मारते रहे', सागर ने सुनाई 11वीं के छात्र की हत्या की कहानी #CityStates #Meerut #Baghpat #UttarPradesh #BaghpatMurder #SubahSamachar
