Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत
पानीपत। अंबाला-दिल्ली लाइन पर राजनगर फाटक के पास मंगवार रात करीब आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से ऑटो चालक सोनू (38) की मौत हो गई। जीआरपी एसआई कर्मबीर ने बताया कि राजनगर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना जीआरपी टीम को मिली थी। टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त किशनपुरा के सोनू (38) के रूप में हुई। सोनू ऑटो चलाता था और दो बच्चों का पिता था। सोनू रेल लाइन पार कर रहा था और ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 03:27 IST
Read More:
Auto driver dies after being hit by a train
Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत #AutoDriverDiesAfterBeingHitByATrain #SubahSamachar
