Infection Outbreak: 50 साल में पहली बार इस संक्रामक बीमारी का प्रकोप, बच्चों-बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा

दुनियाभर में बढ़तीसंक्रामक बीमारियां गंभीर चिंता का कारण बनी हुई हैं। बीते वर्षों में हमने कोरोना महामारी, निपाह, बर्ड फ्लू जैसी बीमारियों का व्यापक असर देखा। अमर उजाला में हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया था कि कोरोनानए वैरिएंट्स के साथ फिर से बढ़ने लगा है, हालांकि इसके मामले काफी कंट्रोल में आ गए। अब हालिया रिपोर्ट में डिप्थीरिया के मामले बढ़ने की खबर है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में डिप्थीरिया का प्रकोप देखा गया है। 50 वर्षों से अधिक समय में पहली बार यहां डिप्थीरिया का संक्रमण फैला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने नॉर्दर्न टेरिटरी और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में डिप्थीरिया के फैलने की जानकारीदी है। गौरतलब है कि ये बीमारी टीकाकरण के माध्यम से आसानी से रोकी जा सकती है, ऐसे में अधिकारियों ने वैक्सीनेशन की दर बढ़ाने की सलाह दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Infection Outbreak: 50 साल में पहली बार इस संक्रामक बीमारी का प्रकोप, बच्चों-बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा #HealthFitness #National #DiphtheriaOutbreak2026 #DiphtheriaVaccine #डिप्थीरियाकेलक्षणऔरउपचार #DiphtheriaInChildren #डिप्थीरियाक्याहै #डिप्थीरिया #DiphtheriaKyaHotaHai #DiphtheriaKaiseFailtaHai #SubahSamachar