UP: छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव को दुर्लभ जहर देने का प्रयास, वाराणसी में दर्ज हुआ केस; जानें मामला

UP Crime: समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और ट्रांसपोर्टर संदीप सिंह स्वर्णकार को थैलियम जहर देकर मारने के प्रयास मामले में बुधवार को कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पत्नी खुशबू सिंह की तहरीर के आधार पर दर्ज प्राथमिकी की जांच विवेचक प्रिंस तिवारी को सौंपी गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालघाट निवासी खुशबू सिंह ने पुलिस को बताया कि पति संदीप सिंह समाजवादी पार्टी के सदस्य है और सछास के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। पति संदीप सिंह के पास एसएसएस इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड और शिव इंटरप्राइजेज नामक दो ट्रांसपोर्ट कंपनियां हैं, जो सड़क निर्माण के लिए मैटेरियल्स उपलब्ध कराती है। अक्सर वह काम से बाहर भी रहते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 01:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव को दुर्लभ जहर देने का प्रयास, वाराणसी में दर्ज हुआ केस; जानें मामला #CityStates #Varanasi #SamajwadiParty #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar