AmbedkarNagar News: पूर्व प्रकरण में सहायक अध्यापक राम आशीष को जेल, बीएसए ने किया निलंबित; जांच के आदेश
यूपी के अंबेडकरनगर में शिक्षा क्षेत्र, अकबरपुर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सुलहनतारा के सहायक अध्यापक राम आशीष को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके जिला कारागार में निरुद्ध होने के बाद की गई है। बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि बीईओ की ओर से उपलब्ध कराई गई आख्या के अनुसार, सहायक अध्यापक राम आशीष 11 मार्च को किसी पूर्व प्रकरण में जिला कारागार में निरुद्ध हो गए थे। इस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए बीईओ मुख्यालय को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान राम अशीष को अकबरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर बसिरहा से संबद्ध किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 19:15 IST
AmbedkarNagar News: पूर्व प्रकरण में सहायक अध्यापक राम आशीष को जेल, बीएसए ने किया निलंबित; जांच के आदेश #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #AmbedkarNagar #AmbedkarNagarPolice #SubahSamachar
