Yamuna Nagar News: आर्य रत्न जयपाल आर्य को मिलेगा वेद प्रचार योद्धा सम्मान

रादौर। आर्य समाज रादौर की ओर से पांच जुलाई को सुबह आठ बजे आर्य समाज भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संगीताचार्य एवं प्रसिद्ध भजनोपदेशक आर्य रत्न जयपाल आर्य को वेदों के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वेद प्रचार योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।आर्य समाज के प्रचार मंत्री अमित कांबोज ने बताया कि जयपाल आर्य वर्षों से स्वामी दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों और वैदिक विचारधारा का अपनी वाणी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। समारोह में क्षेत्र की शहरी एवं ग्रामीण आर्य समाजों के सदस्य, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्था के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं तथा आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 03:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: आर्य रत्न जयपाल आर्य को मिलेगा वेद प्रचार योद्धा सम्मान #AryaRatnaJaipalAryaWillReceiveTheVedaPropagationWarriorAward. #SubahSamachar