सनकी आशिक की करतूत: प्रेमिका का इंटरव्यू रोकने के लिए बम से उड़ाने की धमकी, गुरुग्राम की कंपनी में मचा हड़कंप
डीएलएफ होराइजन बिल्डिंग सेक्टर-43 में बम रखा होने की झूठी सूचना देने वाले एक आरोपी को सेक्टर-31 से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 24 फरवरी को प्रेमिका का साक्षात्कार न होने देने के लिए इमारत में बम रखा होने की ईमेल कंपनी को भेजी थी। ईमेल के आईपी एड्रेस के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के बालीगंज निवासी अनिकेत पॉल (29) के रूप में हुई है और वह डीएलएफ क्षेत्र में किराये पर रहता है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने लंदन से एलएलएम की पढ़ाई की हुई है। वह वर्तमान में गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कानूनी मामले देखता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 18:24 IST
सनकी आशिक की करतूत: प्रेमिका का इंटरव्यू रोकने के लिए बम से उड़ाने की धमकी, गुरुग्राम की कंपनी में मचा हड़कंप #CityStates #Gurugram #GurugramCrime #GurugramPolice #DelhiNcrNews #SubahSamachar
