वाराणसी एयर शो: आज भी चार घंटे बंद रहेगा एयरपोर्ट, कई उड़ानों के समय में बदलाव; विमानों का संचालन पूरी तरह बंद
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर शो के चलते रविवार को भी चार घंटे तक विमानों का संचालन बंद रहेगा। सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किसी भी विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी। एयर शो का रविवार को अंतिम दिन है। इसके लिए 21 से 25 अक्तूबर तक नोटिस टू एयरमिशन (नोटम) जारी किया गया है। इसके चलते सामान्य उड़ानों के संचालन पर असर पड़ रहा है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक विमानों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके लिए पहले ही सूचना जारी कर दी गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान का संशोधित समय जरूर पता कर लें, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 07:33 IST
वाराणसी एयर शो: आज भी चार घंटे बंद रहेगा एयरपोर्ट, कई उड़ानों के समय में बदलाव; विमानों का संचालन पूरी तरह बंद #CityStates #Varanasi #Chandauli #VaranasiAirport #VaranasiAirShow #AirShow2026 #SubahSamachar
