यूपी: ड्यूटी के बाद चैंबर में सोफे पर मृत मिले रेल अफसर, चार माह पहले हुआ था प्रमोशन; साथियों से कही थी ये बात

रेलवे के डीआरएम कार्यालय में तैनात सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) अभिषेक कुमार की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने चैंबर में सोफे पर मृत मिले। रेलवे अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उनके नाखून नीले पड़े थे और चैंबर के बराबर वाले कमरे में उल्टी भी पड़ी मिली। मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले अभिषेक कुमार का चार महीने पहले ही सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर प्रमोशन हुआ था। इससे पहले वह उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के सतर्कता विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। रविवार को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के चलते उनकी ड्यूटी डीआरएम कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में लगाई गई थी। रात 10 बजे तक ड्यूटी करने के बाद वह अपने चैंबर में चले गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 04:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: ड्यूटी के बाद चैंबर में सोफे पर मृत मिले रेल अफसर, चार माह पहले हुआ था प्रमोशन; साथियों से कही थी ये बात #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraRailwayOfficer #SubahSamachar