Kullu News: पनारसा कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए लागू होगी सेमेस्टर प्रणाली नए सत्र में महाविद्यालय को मिला अपना भवन संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। जिले की सीमा रक स्थित राजकीय महाविद्यालय पनारसा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दिशा-निर्देशों के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नए शैक्षणिक सत्र में कला स्नातक, वाणिज्य स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर प्रणाली लागू की जाएगी। वहीं, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी पूर्व की तरह वार्षिक प्रणाली के तहत अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उरसेमलता ने बताया कि महाविद्यालय को इस वर्ष अपना भवन मिल गया है और कॉलेज में शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। नए भवन के उपलब्ध होने से अधिक संख्या में विद्यार्थियों के प्रवेश लेने की संभावना है। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया लेने और महाविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विद्यार्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gcpanarsa.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 16:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: पनारसा कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू #AdmissionProcessBeginsAtPanarsaCollege #SubahSamachar