Meerut News: छत्र और दीपक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

परीक्षितगढ़। नगर के गोपेश्वर मंदिर से दो दिन पूर्व अष्टधातु के छत्र व पीतल के पांच दीपक चोरी करने वाले आरोपी रुस्तम उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष सुदीश कुमार सिरोही ने बताया कि नगर के गोपेश्वर मंदिर में निर्माण का कार्य चल रहा है। दो दिन पूर्व मजदूर ने मंदिर में रखा अष्ट धातु का छत्र व पीतल के पांच दीपक चोरी कर लिए थे। मंदिर के सेवादार विक्की त्यागी, सचिन त्यागी, शैंकी शर्मा, मोहित बंसल को मजदूर रुस्तम उर्फ सोनू पर शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मजदूर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में उसने बताया कि वह बनारस का रहने वाला है और हाल में परीक्षितगढ़ के मोहल्ला मातावाला निवासी मोहित के मकान पर किराए पर रहना बताया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी हुए अष्ट धातु के छत्र व पीतल के पांच दीपक बरामद कर चालान कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 18:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: छत्र और दीपक चोरी का आरोपी गिरफ्तार #AccusedArrestedForStealingUmbrellaAndLamp #SubahSamachar