Delhi NCR News: अभिजीत दिपके के पिता बोले- प्रधान का इस्तीफा जरूरी था
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता भगवानराव दिपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और परिवारों के बढ़ते गुस्से को शांत करने के लिए जरूरी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो आंदोलन किस दिशा में जाता, कहना मुश्किल था। शुरुआत में प्रदर्शन जंतर-मंतर तक सीमित था, लेकिन बाद में देशभर में फैल गया।भगवानराव ने बताया कि आंदोलन के दौरान वह काफी तनाव में थे, क्योंकि बेटा लंबे समय तक प्रदर्शन स्थल पर रहा। अभिजीत की तबीयत खराब हुई और उसे डेंगू व टाइफाइड हो गया। 20 जुलाई को पुलिस कार्रवाई पर भी उन्होंने चिंता जताई।अभिजीत की मां अनीता दिपके ने बेटे की भूमिका पर गर्व जताते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान वह कई रातें ठीक से सो नहीं पाईं और बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहीं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में अभिजीत ने बड़ी जिम्मेदारी निभाई है और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 20:10 IST
Delhi NCR News: अभिजीत दिपके के पिता बोले- प्रधान का इस्तीफा जरूरी था #AbhijitDipke'sFatherSaidThePradhan'sResignationWasNecessarynecessary #SubahSamachar
