Amir Khan Marriage: आमिर खान की शादी में छिपी है आत्महत्या रोकथाम की बड़ी सीख, क्या इस पहलू पर गया आपका ध्यान?
फिल्म अभिनेता आमिर खान (61 वर्ष) ने रविवार (5 जुलाई 2026) को अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली। इस समारोह में परिवार के करीबी सदस्य, आमिर की पूर्व पत्नियांऔर फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त भी शामिल हुए।आमिर-गौरी का रिश्ता हाल-फिलहाल की जान-पहचान का नहीं, बल्कि दशकों पुराने जुड़ाव पर आधारित है। मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान आमिर ने गौरी को दुनिया के सामने अपनी 'पार्टनर' के तौर पर पेश किया और फिर रविवार को शादी कर ली। यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले आमिर ने साल 1986 में रीना दत्ता और फिर साल 2005 में किरण राव से शादी की थी। 60 की उम्र में आमिर की तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार है। कोई कह रहा है 'बुढ़ापे में भाई की मौज है', कोई कह रहा है- 'इनका बढ़िया है, हमसे एक नहीं झिलती ये तीन-तीन शादी कर चुका है'। लोगों की नजर केवल गौरी-आमिर की शादी परनहीं है, बल्कि उन तस्वीरों पर भी टिक गई है जिसमें उनकी दोनों पूर्व पत्नियां और बच्चे भी बेहद सहज अंदाज में दिखाई दे रहेहैं। न कोई असहजता, न कोई नाराजगी और न ही एक-दूसरे से दूरी बनाने की कोशिश। आमिर ने समाज में स्वस्थ अलगाव (Healthy Divorce)की एक नई छवि पेश की है। इसे स्वीकार करना सामाजिक दृष्टि से ज्यादातर लोगों के लिए कठिन हो सकता है, पर ये उस समाज के लिए भी मिसाल है जहां लोग अपने रिश्तों में घुटते रहते हैं, मानसिक तनाव-डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं, आत्महत्या तक करना आसान पाते हैं लेकिन रिश्ते से अलग होना नहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 10:32 IST
Amir Khan Marriage: आमिर खान की शादी में छिपी है आत्महत्या रोकथाम की बड़ी सीख, क्या इस पहलू पर गया आपका ध्यान? #HealthFitness #National #AamirKhanMarriage #MentalHealth #Divorce #SuicidePrevention #NcrbDataOnSuicideInIndia #आमिरखानशादी #आत्महत्याकीरोकथाम #एनसीआरबी #SubahSamachar
