आज के दिन: पहली बार दिल्ली के बाहर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन, एशियाड में भारत का गोल्ड मेडल मुकाबला

22 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज पहली बार दिल्ली के बाहर राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का आयोजन होगा। गुजरात के केवड़िया में होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रहेंगी। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। आइये जानते हैं आज के अहम घटनाक्रम और कार्यक्रम 1. नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी की सुरक्षा याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई कलकत्ता उच्च न्यायालय 22 सितंबर को नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज पांच आपराधिक मामलों में दंडात्मक कार्रवाई से राहत मांगी है। मिलन प्रधान 2007 के नंदीग्राम आंदोलन से जुड़े हत्या, अपहरण और दंगे जैसे गैर-जमानती मामलों में 3 अक्तू बर तक न्यायिक हिरासत में हैं। हल्दिया अदालत द्वारा हिरासत में भेजे जाने से उनका चुनावी प्रचार अभियान रुक गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 22, 2026, 01:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज के दिन: पहली बार दिल्ली के बाहर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन, एशियाड में भारत का गोल्ड मेडल मुकाबला #IndiaNews #National #AajKeDin #TodaysBigEvents #EventsOfTheDay #22September2026 #22September2026News #22September2026BigEvents #22September2026BigNews #TuesdayNews #TodaysNews #NewsAndUpdates #SubahSamachar