Bhopal News: निशातपुरा में युवक की सीने में चाकू गोदकर हत्या, सड़क पर शव फेंककर भागे बदमाश

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार-गुरुवार की दरमियानी देर रात की है। आरोपियों ने युवक के सीने में चार बार वार किए और बाद में उसका शव बेस्ट प्राइस के पास 80 फीट रोड पर ऑटो से फेंककर फरार हो गए। मृतक की पहचान अरविंद मीणा (19) पुत्र हल्केराम मीणा, निवासी प्रताप नगर 80 फीट रोड थाना निशातपुरा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार अरविंद मीणा एक गारमेंट्स शॉप पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। बुधवार देर शाम तक वह दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। होली खेलने के बाद अरविंद अपने दोस्त विशाल ठाकुर उर्फ भूरा और सचिन के साथ घूमने के लिए निकला था। आखिरी बार उसे इन्हीं दोनों के साथ देखा गया था। बाद में दोनों युवक अकेले मोहल्ले में लौट आए। ये भी पढ़ें-एम्स में महिला डॉक्टर की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी देर रात सड़क किनारे मिला अर्धनग्न शव जानकारी के मुताबिक देर रात अज्ञात बदमाशों ने अरविंद का शव ऑटो से 80 फीट रोड पर फेंक दिया। शव अर्धनग्न हालत में था और उसके ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं थे। मृतक के पिता हल्केराम मीणा ने बताया कि बेस्ट प्राइस के पास भीड़ देखकर वे वहां रुके। पास जाकर देखा तो सड़क पर उनके बेटे का शव पड़ा था। निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा के अनुसार मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। मृतक के मोहल्ले के लोगों और परिचितों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क पर शव रखकर जाम करेंगे। उन्होंने जांच में देरी का आरोप लगाया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 15:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bhopal News: निशातपुरा में युवक की सीने में चाकू गोदकर हत्या, सड़क पर शव फेंककर भागे बदमाश #CityStates #Crime #Bhopal #MadhyaPradesh #Murder #SubahSamachar