Noida News: डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से पैसे निकालने वाला बदमाश गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से रकम निकालने वाले बदमाश को कोतवाली फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को इलाबांस चौराहे से पकड़े गए आरोपी के पास से 12 डेबिट कार्ड, नकदी और एक कार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी बुलंदशहर के सलेमपुर थाने का गैंगस्टर अपराधी है। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर सलेमपुर के चिट्टा गांव के अमीरुद्दीन रूप में हुई। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बगैर सिक्योरिटी गार्ड और सुनसान इलाके में पड़ने वाले एटीएम बूथ की रेकी कर वहां आने वाले लोगों से उनकी मदद के नाम पर एटीएम का पिन जान लेता था। अन्य साथी की मदद से लोगों को भ्रमित करवाता था फिर मौका पाकर लोगों का एटीएम कार्ड अपने खराब कार्ड से बदल देता था। इसके बाद वह असली एटीएम कार्ड से दूसरे एटीएम पर जाकर पैसे निकाल लेता था। गिरफ्तार आरोपी पर बुलंदशहर और नोएडा में डकैती, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे दर्ज हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 20:18 IST
Noida News: डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से पैसे निकालने वाला बदमाश गिरफ्तार #ACrookWhoWithdrewMoneyFromAnATMByChangingHisDebitCardWasArrested. #SubahSamachar
