Amritsar News: खेतों में पराली जलाने के आरोप में किसान के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसीगुरदासपुर। थाना कलानौर की पुलिस ने खेतों में धान की पराली जलाने के आरोप में एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में क्लस्टर स्टबल बर्निंग अधिकारी केवल कृष्ण ने बताया कि सैटेलाइट से मिली लोकेशन के आधार पर खेतों में पराली जलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ संबंधित खेतों का दौरा किया। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पाया गया कि किसान जोगिंदर सिंह ने अपने खेतों में धान की पराली को आग लगा रखी थी। पुलिस ने किसान जोगिंदर सिंह के खिलाफ डीसी के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:30 IST
Amritsar News: खेतों में पराली जलाने के आरोप में किसान के खिलाफ मामला दर्ज #ACaseHasBeenFiledAgainstAFarmerForBurningStubbleInTheFields #SubahSamachar
