Jammu News: 9वीं से 12वीं के लिए नया सिलेबस जारी, पर्यावरण विज्ञान विषय की नई किताबें भी तैयार

जम्मू। इस साल बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने बड़ा बदलाव किया है। नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं के सिलेबस में संशोधन किया है। नया सिलेबस सार्वजनिक भी कर दिया है। इस साल और उसके बाद की बोर्ड परीक्षाएं इसी सिलेबस के आधार पर ली जाएंगी।बोर्ड ने नया सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर लिया है। छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों से कहा गया है कि वे पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी अब इसी सिलेबस के हिसाब से करें। कश्मीर, लद्दाख और जम्मू के विंटर जोन के लिए सिलेबस 2025-26 सत्र में लागू रहेगा जबकि जम्मू के समर जोन के इलाकों में 2026-27 सत्र के लिए लागू किया गया है। 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक और जरूरी जानकारी यह है कि पर्यावरण विज्ञान विषय की नई किताबें भी तैयार हो गई हैं। ये किताबें जम्मू की रिहाड़ी कॉलोनी और श्रीनगर के बेमिना स्थित जेकेबोस के बुक सेल सेंटर पर उपलब्ध हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: 9वीं से 12वीं के लिए नया सिलेबस जारी, पर्यावरण विज्ञान विषय की नई किताबें भी तैयार #9thAnd12thSyallabusChange #SubahSamachar