Amritsar News: गुरमत प्रचार समागम में 820 विद्यार्थियों ने लिया दस्तार मुकाबलों में हिस्सा
एसजीपीसी की चल रही प्रचार लहर के तहत आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानी राजदीप सिंह ने संगत को अमृतपान करने के लिए किया प्रेरितसंवाद न्यूज एजेंसीअमृतसर। एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी ने गुरुद्वारा पातशाही पहली अचल साहिब में गुरमत प्रचार और अमृत संचार लहर के तहत विशेष समागम करवाया। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 13 स्कूलों के करीब 820 विद्यार्थियों के दस्तार मुकाबले भी हुए। श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी राजदीप सिंह ने संगत को गुरबाणी के अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को सिखी मूल्यों से जोड़ने पर बल दिया। एसजीपीसी के अंतरंग सदस्य सुरजीत सिंह तुगलवाल सहित कई पदाधिकारियों ने भी संगत को संबोधित किया। प्रचारकों ने सिख इतिहास की जानकारी दी। दस्तार मुकाबले दो वर्गों में हुए। पहले वर्ग में नवजोत सिंह ने पहला, अभिजोत सिंह ने दूसरा और सहबाज सिंह ने तीसरा स्थान पाया। दूसरे वर्ग में बलजीत सिंह पहले, कुलजीत सिंह दूसरे और सहजप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:24 IST
Amritsar News: गुरमत प्रचार समागम में 820 विद्यार्थियों ने लिया दस्तार मुकाबलों में हिस्सा #820StudentsParticipatedInTheTurban-tyingCompetitionsAtTheGurmatPracharEvent #SubahSamachar
