Alert: 10 में से 7 भारतीयों को नहीं मिल पा रहा है ये जरूरी पोषक तत्व, शुगर-वजन बढ़ने की हो सकती है वजह

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में सुधार करना सबसे जरूरी माना जाता है। आप रोजाना जो कुछ भी खाते-पीते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना ऐसी चीजों का सेवन करते रहने की सलाह देते हैं जिससे जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को ठीक रखने के लिए केवल विटामिन और प्रोटीन ही नहीं, बल्कि फाइबर वाली चीजों का नियमित सेवन भी बेहद जरूरी है।क्या आपकी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें हैं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) अनुसार, एक स्वस्थ वयस्क को रोजाना कम से कम 25 ग्राम फाइबर लेना चाहिए, लेकिन भारत सहित कई देशों में अधिकांश लोग इससे काफी कम मात्रा में फाइबर ले रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डाइट में फाइबर की कमी सेहत के लिए बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। ज्यादातर भारतीयों में फाइबर की कमी का खतरा चिंताजनक है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 17:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Alert: 10 में से 7 भारतीयों को नहीं मिल पा रहा है ये जरूरी पोषक तत्व, शुगर-वजन बढ़ने की हो सकती है वजह #HealthFitness #National #FibreDeficiencyInIndia #DailyFibreRequirement #रोजानाकितनाफाइबरलेनाचाहिए #FibreAndHeartHealth #FibreRichFoods #डाइटरीफाइबर #फाइबरक्योंजरूरीहै #SubahSamachar