Panipat: घर के बाहर खेल रही थी दो साल की बच्ची, पिकअप ने कुचला; हुई मौत

थाना पुराना ओद्योगिक क्षेत्र में हरिनगर कच्ची फाटक के पास घर के बाहर खेल रही 22 माह की बच्ची को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके ओर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से यूपी के सम्भल जिले के रहने वाले उवेश ने बताया कि उनके दो बेटे व एक बेटी है। सोमवार को उनकी सबसे छोटी 22 माह की बेटी दुआ घर के बाहर खेल रही थी उसी समय पड़ोस में रहने वाला जतिन अपनी पिकअप को बैक करने लगा। जैसे ही उसने पिकअप पीछे हटाई तो बच्ची चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को तुरन्त जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 12:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat: घर के बाहर खेल रही थी दो साल की बच्ची, पिकअप ने कुचला; हुई मौत #CityStates #Panipat #Haryana #2YearGirlDies #PanipatAccident #SubahSamachar