Hamirpur (Himachal) News: अग्निवीर भर्ती में 101 कैडे्ट का चयन

हमीरपुर। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर की अग्निवीर भर्ती रैली में फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर के 101 एनसीसी कैडे्ट भर्ती हुए हैं। फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जीपी सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में 10 फीसदी युवा फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर से चयनित हुए हैं, जो बड़ी उपलब्धि है। अभी रेजिमेंट और सेंटर में भर्ती हुए युवाओं का डेटा आना शेष है। बीते वर्ष फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर में 27 कैडेट्स अग्निवीर में भर्ती हुए थे जबकि 13 कैडेट्स ऑफिसर रैंक पर भर्ती हुए हैं। चयनित कैडेट्स एनआईटी, सीपीयू और सैनिक स्कूल से शामिल हैं। उन्होंने कहा जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में चार जून से तीन जुलाई तक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें कैडे्टस को तीन चरणों में ड्रिल, फायरिंग के साथ पहाड़ चढ़ने, साइकिलिंग सहित अन्य प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: अग्निवीर भर्ती में 101 कैडे्ट का चयन #101CadetsSelectedInAgniveerRecruitment #SubahSamachar