US: 'एआई निर्यात प्रतिबंधों ने बताया तकनीक ही सबसे बड़ा हथियार',श्रीधर वेंबू ने सरकार को दी कीमती सलाह

जोहो के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीधर वेम्बु ने शनिवार को कहा कि उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल्स तक पहुंच पर अमेरिका द्वारा लगाए गए हालिया प्रतिबंध यह दिखाते हैं कि तकनीकी आत्मनिर्भरता कितनी महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि तकनीक अब राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता का केंद्र बन चुकी है। अमेरिका ने एंथ्रोपिक के अत्याधुनिक एआई मॉडल्स पर लगाई रोक अमेरिकी सरकार के निर्यात नियंत्रण नियमों के कारण एंथ्रोपिक के उन्नत एआई मॉडल्स मिथोस और फेबल को अमेरिका के बाहर के यूजर्स के लिए बैन कर दिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वेम्बु ने कहा कि यह घटनाक्रम दिखाता है कि रणनीतिक तकनीकें अब वैश्विक भू-राजनीति को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'यह बहुत बड़ी बात है। अमेरिका के बाहर सभी लोगों के लिए मिथोस और फेबल एआई मॉडल्स की पहुंच बंद कर दी गई है।' उन्होंने कहा, 'वैश्वीकरण अब खत्म हो चुका है और भारत को अपना रास्ता खुद बनाना होगा।' वेम्बु ने कहा कि यह घटना भारत के लिए एक संकेत है कि उसे अपने घरेलू तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करना चाहिए। भारत में अनुसंधान पर जोर देने की सलाह दी उनका कहना था कि पर्याप्त प्रयासों के साथ इन मॉडल्स को भी प्रभावी बनाया जा सकता है। वेम्बु ने अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) में अधिक निवेश की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक एआई मॉडल तैयार करने के लिए भारी वित्तीय संसाधनों और उन्नत ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (जीपीयू) की जरूरत होती है, जो फिलहाल दुनिया के कुछ ही देशों के पास हैं। उनके अनुसार, नई पीढ़ी के एआई मॉडल्स को प्रशिक्षित करने में दसियों या यहां तक कि सैकड़ों अरब डॉलर तक का निवेश लग सकता है। इसके अलावा आवश्यक कंप्यूटिंग संसाधनों तक पहुंच भी अब विभिन्न प्रतिबंधों के दायरे में आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक एआई कंपनियों की तरह भारी खर्च करने की बजाय वैकल्पिक और कम लागत वाले अनुसंधान तरीकों पर ध्यान देना चाहिए। वेम्बु ने कहा, 'जोहो लंबे समय से ऐसे वैकल्पिक अनुसंधान एवं विकास तरीकों पर काम कर रहा है, जिनकी लागत काफी कम है।' उन्होंने भरोसा जताया कि लगातार नवाचार और धैर्य के साथ अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 12:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National Zoho Ai



US: 'एआई निर्यात प्रतिबंधों ने बताया तकनीक ही सबसे बड़ा हथियार',श्रीधर वेंबू ने सरकार को दी कीमती सलाह #IndiaNews #National #Zoho #Ai #SubahSamachar