Kangra News: नूरपुर में कांग्रेस समर्थित जिला परिषद के चार प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

नूरपुर (कांगड़ा)। जिला परिषद चुनावों के लिए नूरपुर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने पूर्व विधायक अजय महाजन की अगुआई में शक्ति प्रदर्शन किया और अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे उम्मीदवारों ने अपनी जीत का दावा पेश किया।नूरपुर के विभिन्न जिला परिषद वार्डों से चुनावी समर में उतरे कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी के पास अपने पर्चे जमा करवाए। इसमें भड़वार वार्ड से विक्रम सिंह बिट्टू, भलेटा से बबीता देवी, ममूह-गुरचाल से सुरेंद्र धीमान और बरंड़ा वार्ड से अमित शर्मा ने नामांकन पत्र भरा है।इस मौके पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि नूरपुर की चारों जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 11, 2026, 20:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: नूरपुर में कांग्रेस समर्थित जिला परिषद के चार प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar