कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास कार्य शून्य : कंवर

संवाद न्यूज एजेंसीबंगाणा (ऊना)। पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में कुटलैहड़ की जनता ने दो विधायक दिए। इसके बावजूद क्षेत्र में विकास कार्य लगभग शून्य रहे हैं। कंवर ने कहा कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं लेकिन सरकार और स्थानीय नेतृत्व की ओर से इन्हें पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि बंगाणा स्कूल का विज्ञान भवन आज भी अधूरा पड़ा है। बंगाणा कॉलेज के खेल मैदान का कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है। बंगाणा क्षेत्र की सीवरेज योजना भी लंबे समय से अधर में लटकी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया था लेकिन तीन वर्षों में इन कार्यालयों को फिर से खोलने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। कहा कि अगर सरकार सच में कुटलैहड़ के विकास के प्रति गंभीर है, तो उसे क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन देवराज शर्मा मास्टर रमेश शर्मा, राकेश शर्मा, महेंद्र सिंह, निर्मल कौशल आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास कार्य शून्य : कंवर #ZeroDevelopmentWorkInKutlaharVisConstituency:Kanwar #SubahSamachar